देहरादून। राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे राज्य का नाम रोशन करने वाली श्रृष्टि भारद्वाज का आज देहरादून पहुँचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। परिजनों के साथ उसके निवास स्थान ब्राह्मणवाला मे सहित अन्य क्षेत्रों से आये लोगों ने उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। हरिद्वार बाइपास मे उनका स्वागत किया गया और लोगों ने जगह जगह उनके स्वागत मे पुष्प वर्षा की।
श्रृष्टि ने महाराष्ट्र के नासिक मे एकल नृत्य मे प्रथम पुरस्कार हासिल किया था। श्रृष्टि ब्लॉक, जिला तथा राज्य स्तर पर चयन के बाद राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
श्रृष्टि रंगमंच से बचपन से जुड़ी रही है। एमएससी एग्रीकल्चर के साथ ही उन्होंने कत्थक मे प्रथमा किया है। इसके अलावा वह किए एल्बम और स्टेज शो कर चुकी है। ग्रुप नृत्य मे वह कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग कर चुकी है। श्रृष्टि ने कुमाऊँनी घसियारी गीत पर अपनी प्रस्तुति दी थी। श्रृष्टि के पिता हरीश भारद्वाज सेना से रिटायर्ड है और मा सामान्य गृहणी है।
अपनी इस सफलता पर उन्होंने कहा कि वह संगीत को साधना मानती है और उसे इस सफलता का पूरा भरोसा था।
इस दौरान क्षेत्र के पार्षद श्रद्धा सेट्ठी, पूर्व पार्षद नीरज सेठी, राजेश भारद्वाज, उमेश भारद्वाज सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे।