कोर्ट के आदेश से साफ, सरकार दे रही भ्रष्टाचार को शह: प्रमिला – News Debate

कोर्ट के आदेश से साफ, सरकार दे रही भ्रष्टाचार को शह: प्रमिला

देहरादून। उद्यान विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उक्रांद ने सरकार पर भ्रष्टाचार को शह देने का आरोप लगाया है।

पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रमिला रावत ने कहा कि कोर्ट के निर्णय से यह बात साबित हो चुकी है। उन्होंने उद्यान मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की भी मांग की। रावत ने कहा कि  उद्यान विभाग में हुए करोडों के घोटाले का खुलासा कई समय पहले होने के बाद भी पहले सरकार इसमें लीपापोती करती रही। उच्च न्यायालय द्वारा जब सरकार को इस प्रकरण की जाँच सीबीआई से कराने का आदेश दे दिया तो सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के बजाय उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय पहुँच गयी जहाँ उसे मुंह की खानी पड़ी।

प्रमिला रावत ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से साफ है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश मे थी और उद्यान मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए जिससे जाँच में किसी प्रकार का हस्तक्षेप न हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *