देहरादून। हरिद्वार पुलिस ने कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के किशोर की मां से अवैध संबंध थे और किशोर इसका विरोध कर रहा था। किशोर को रास्ते मे रोड़ा मानकर आरोपी और रिश्ते मे महिला के भतीजे अमित ने किशोर को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा उसकी महिला की संपत्ति पर भी नजर थी।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय यश उर्फ क्रिश का शव मिला था। सिर में गहरे घाव मिले थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा जांच शुरू कर दी।
किशोर की मां ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि शाम को किशोर उसी के कहने पर खरीददारी करने के लिए अमित के साथ गया था। इसके अलावा पुलिस को भी आमित की संंदिग्धग गतिविधियों के बारे मे जानकारी मिली। इससे पुलिस का शक गहरा गया।
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे और यश इसका विरोध करता था। इसके चलते 31 जनवरी की रात वह उसे शॉपिंग करने के बहाने अपने साथ लेकर गया। फिर उसे शराब पिलाने के बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला दबाकर हत्या कर दी। सिर पर पत्थरों से वार किया और शव को गंगा किनारे फेंक कर फरार हो गया था। अगले दिन आरोपी ढूंढ खोज का नाटक करता रहा। जिससे उस पर किसी को संदेह न हो सके। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।