जांच मे फर्जी निकला किशोरी से दुष्कर्म का मामला, बयानों से मुकरी किशोरी – News Debate

जांच मे फर्जी निकला किशोरी से दुष्कर्म का मामला, बयानों से मुकरी किशोरी

हल्द्वानी/ देहरादून। नारी निकेतन की किशोरी से दुराचार का मामला पुलिस जाँच मे फर्जी निकला। मामले में किशोरी द्वारा अपने बयानों से मुकरने पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस को बताया कि   किशोरी अपने घर जाना चाहती थी। जब उसे नहीं जाने दिया गया तो उसने फर्जी आरोप लगा दिए। मेडिकल रिपोर्ट में भी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो।

गौरतलब है कि नारी निकेतन की किशोरी से दुष्कर्म की खबर से हड़कंप मच गया था। किशोरी ने आरोप लगाया कि नारी निकेतन की दो अनुसेविकाएं किशोरी को किसी मकान में ले जाती थी जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने दो अनुसेविकाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का भी गठन किय गया था। किशोरी ने घर न जाने देने पर यह घिनौना आरोप लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *