खाई मे गिरा राशन से लदा ट्रक, चालक की दबने से मौत

देहरादून। देहरादून के हरिपुर-क्वानू-मीनास मोटर मार्ग पर एक ट्रक के खाई मे गिरने से चालक की मौत हो गयी है।

गुरुवार सुबह विकासनगर स्थित एफसीआई के गोदाम से सरकारी राशन लेकर एक ट्रक त्यूणी जा रहा था। इस दौरान मेलीथ क्वानू के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक के पलटने के दौरान चालक छिटककर बाहर गिरा और ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे दबने से चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक अल्मोड़ा का बताया जा रहा है। हादसे की वजह पुश्ते का बैठना बताया जा रहा है।

राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *