आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कर्नल कोठियाल

देहरादून। विगत सप्ताह आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले कर्नल अजय कोठियाल ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कोठियाल ने आप से इस्तीफा देने के बाद किसी दल में शामिल होने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि समर्थको और शुभ चिन्तको की राय पर उन्होंने यह कदम उठाया।
कर्नल 2022 विधान सभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में मैदान मे उतरे थे। लेकिन उनको उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, बल्कि उतराखंड में आप को 3.3 प्रतिशत मत मिले और कोई भी उम्मीदवार अपनी ज़मानत नहीं बचा सका। यहाँ तक की कर्नल भी ज़मानत नहीं बचा सके। सेना के मोर्चे पर कई मेडल हासिल करने वाले कोठियाल राजनैतिक ज़मीन पर फ्लॉप ही साबित हुए। अब भाजपा में उनकी पारी कितनी सफल होती हैं यह आने वाला समय ही बताएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *