प्रमुख समाजसेवी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीनानाथ सलूजा का निधन – News Debate

प्रमुख समाजसेवी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीनानाथ सलूजा का निधन

देहरादून। शहर के प्रमुख समाजसेवी तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीनानाथ सलूजा का आज सुबह निधन हो गया। 84 वर्षीय सलूजा
सलूजा शहर में दर्जनों स्वयं सेवी संस्थाओ के संरक्षक रहे हैं। 1982 में वह नगर पालिका के अध्यक्ष रहे। सलूजा कुछ वर्षो से बीमार चल रहे थे और उनकी समाज सेवा मे सक्रियता भी कम हो गई थी। हिंदी साहित्य समिति और लायन्स क्लब के भी वह अध्यक्ष रहे। इसके अलावा साहित्य, धार्मिक और सांस्कृतिक क्रियाकलापों में जुटी संस्थाओ को वह आगे बढ़ाते रहे।
स्व.सलूजा व्यवसायिक तौर पर पल्टन बाजार स्थित नेशनल न्यूज़ एजेंसी प्रतिष्ठान का संचालन करते रहे। समाज मे हर जरुरतमन्द के लिए वह उम्मीद की किरण के तौर पर जाने जाते थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के कई प्रमुख लोग उनके आवास पर पहुचे और श्राद्धाजंलि दी। स्व. सलूजा की दो पुत्रिया भी उनके अंतिम दर्शनों के लिये पहुँँच गई थी। शाम को लक्खीबाग स्थित शमसान घाट मे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *