झील मे मिला 15 दिन से लापता चल रहे रेंजर का शव, पुलिस कर रही जांच – News Debate

झील मे मिला 15 दिन से लापता चल रहे रेंजर का शव, पुलिस कर रही जांच

देहरादून। 15 दिन से लापता चल रहे केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे का शव आज भीमताल झील मे मिला है।

काठगोदाम थाना क्षेत्र के ऊंचापुल रुद्रपुर निवासी 55 वर्षीय तराई केंद्रीय वन विभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर की शाम लापता चल रहे थे। मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजबीन कर रहे थे।

आज सुबह किसी ने भीमताल झील में एक लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की तो शिनाख्त हरीश चंद्र पांडे के रूप की गई।पुलिस की जांच पड़ताल में हरीश चंद्र पांडे की आखिरी लोकेशन थाने के पास देखी गई थी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को भी उनकी आखिरी दो लोकेशन मिली थी। पहली लोकेशन में वह ऑटो में बैठकर काठगोदाम की तरफ जाते दिखे थे तथा दूसरी तस्वीर में वह टैक्सी से भीमताल में उतरते हुए दिखे थे। उनका शव मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गौरतलब है कि लापता रेंजर की तलाश मे परिजन ऑटो मे लम्बे समय से भटक रहे थे और उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर भी असहयोग का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *