जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का फैसला ऐतिहासिक, केंद्र सरकार की भूमिका सराहनीय: कपरवान – News Debate

जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का फैसला ऐतिहासिक, केंद्र सरकार की भूमिका सराहनीय: कपरवान

देहरादून। देवभूमि महासभा द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कपरूवाण शास्त्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का फैसला ऐतिहासिक रहा इस फैसले से केंद्र सरकार की निर्णय लेने की क्षमता का स्वागत किया गया उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो ऐतिहासिक निर्णय लिया गया उसकी प्रशंसा पूरे देश में होनी चाहिए और केंद्र सरकार द्वारा जिस तरह से निर्भीक तरीके से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के निर्णय ने साबित किया है कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश की एकता और अखंडता सुरक्षित हाथों में है।

कपरवान ने कहा कि इस फैसले से देश के लोगों में एक आशा यह भी जगी है की आने वाले समय में पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत के हिस्से में आएगा। जिस तरह से 370 से जम्मू कश्मीर के लोगों को आजादी मिली वह बहुत ही स्वागत योग्य है सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के इस निर्णय की पूरे देश में प्रशंसा होनी चाहिए महासभा इस इस निर्णायक फैसले का  स्वागत करती है और केंद्र सरकार से मांग करती है की अन्य राज्यों की तरह इस राज्य में भी शीघ्र ही विधानसभा और अन्य चुनाव कराये जाएं जिससे जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र बहाल हो सके। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य देवभूमि महासभा के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सेमवाल ने एक विधान एक संविधान नियुक्त होने पर सुप्रीम कोर्ट एवं केंद्र सरकार का आभार जताया उन्होंने कहा अन्य राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर में भी भारतीय लोकतंत्र की स्थापना होगी जिससे जम्मू कश्मीर के लोगों को लाभ मिलेगा। आज 21वीं सदी का भारत विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है कि हमारे देश में अनेकता में एकता है। इसी सूत्र को लेकर के देश लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री नरेश आनंद नौटियाल केंद्रीय सचिव अनुराग कुकरेती केंद्रीय उपाध्यक्ष मूलचंद शिरस्वाल महानगर अध्यक्ष सुनील नौटियाल जिला अध्यक्ष सुनील थपलियाल मनवीर सिंह नेगी गिरिजेश बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *