देहरादून। पुलिस ने भूमि धोखाधडी में लिप्त 05 लोगों को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध भूमि धोखाधडी व अन्य आपराधिक मामलों के कई अभियोग पंजीकृत है।
भू-माफियाओं के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा आरोपी ताजदीन व उसके 04 अन्य सहायोगियों, जो भूमि धोखाधडी, मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियो में लिप्त थे तथा सभी के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर मे मु0अ0सं0-617/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, को महाराणा प्रताप गेट आईएसबीटी से गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी अभियुक्त भूमि धोखाधडी, मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त थे, जिनके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानो में कई अभियोग पंजीकृत किये गये थे।
गिरफ्तार आरोपी
01: ताजदीन पुत्र सलीम अहमद निवासी मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 46 वर्ष
02: मौ0 आरिफ पुत्र शब्बीर निवासी मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 41 वर्ष
03: अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम व पोस्ट मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 41 वर्ष
04: आबिद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम व पोस्ट मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष
05: मौ0 आदिल पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम व पोस्ट मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 43 वर्ष
पुलिस टीम
1-उ0नि0 श्री संजीत कुमार, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2-उ0नि0 श्री सुनील कुमार
3-हेड कानि0 सुनीत कुमार
4-कानि0 आबिद अली
5-कानि0 सूर्यप्रकाश
6-कानि0 विनोद बचकोटी