बीमा पॉलिसी मे फ्राड कर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार – News Debate

बीमा पॉलिसी मे फ्राड कर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

देहरादून। बन्द पड़ी बीमा पोलिसी को जारी रखने हेतु IRDAI, NPCI और बीमा लोकपाल से बताकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एसटीएफ ने 30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरोह के मुख्य सरगना राष्ट्रीय साईबर फ्राड को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लगभग दो साल से पीड़ित का बैंक खाता खाली कर रहा था।

एक प्रकरण में साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को शिकायतकर्ता उमेश चन्द्र जोशी पुत्र स्व0 देवी दत्त जोशी निवासी 12 लेन नम्बर 6 बी आर्शिवाद एनक्लेव बल्लूपुर थाना कैन्ट जनपद देहरादून ने दर्ज करायी कि कुछ वित्तीय कारणों से उनके द्वारा चलायी जा रही पॉलिसियों को जारी रखने में असमर्थ होने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात मोबाईल से कॉल कर स्वंय को बीमा लोकपाल अधिकारी एवं एनपीसीआई अधिकारी बताते हुए अवगत कराया गया कि पॉलिसी एजेंट द्वारा उनको गुमराह किया गया है। जांच करने पर जिसमें आपको रकम वापस की जानी है जिसकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आपकी राशि वापस कर दी जाएगी । औपचारिकताओं की इस प्रक्रिया के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न बैंक खातो में धोखाधड़ी से कुल 2927768/- जमा करवाने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मे मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना निरीक्षक श्री त्रिभुवन रौतेला के सुपुर्द की गयी।

अभियोग में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा विस्तृत तकनीकी जांच के बाद संदिग्ध आरोपी का बडौत बागपत उ0प्र0 व नोएडा से सम्बन्ध होना पाया गया जिसमें 23 अक्टूबर को गैर प्रान्त उप्र रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में गौरव अग्रवाल पुत्र विपिन अग्रवाल निवासी 25/392 काशीरामपुरा कालोनी थाना बडोत जनपद बागपत उ0प्र0 व हाल निवासी गोपाल अपार्टमेन्ट बेहरामपुर नोएडा उ0प्र0 उम्र- 28 वर्ष को नोएडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त 01 मोबाईल फोन INFINIX कम्पनी का बरामद किया गया ।

अपराध का तरीका
आरोपी द्वारा अपने साथियों से मिलकर जो व्यक्ति पोलिसी चलाने में असमर्थ हैं व पॉलिसी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं उन व्यक्तियों की निजी जानकारी प्राप्त कर उनको विभिन्न माध्यमों से सम्पर्क करते हुए उनकी पॉलिसी की धनराशि उनको वापस करने का लालच देकर व IRDAI, NPCI और बीमा लोकपाल के नामों का प्रयोग करते हुए धोखाधड़ी को अंजाम देते थे।

एसटीएफ टीमः-
1- निरीक्षक श्री त्रिभुवन रौतेला
2- अ0उ0नि0 सुनील भट्ट
3- का0 महेश उनियाल
4- का0 सोहन बडोनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड आयुष अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरो/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें । साथ ही, सभी से अपील है कि वे फर्जी निवेश ऑफर जैसे Youtube like सब्सक्राइब, टेलीग्राम आधारित निवेश वेबसाइट ऑफर में निवेश न करें व किसी भी अन्जान व्यक्ति के सम्पर्क में न आये अथवा न ही किसी भी अन्जान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें। किसी भी प्रकार के ऑनलाईन जॉब हेतु एप्लाई कराने से पूर्व उक्त साईट का पूर्ण वैरीफिकेशन सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयर नम्बर सर्च न करें व शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *