देहरादून। पत्नी को चाकू मारकर मौत की नींद सुलाने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि 17 अप्रैल को विवेक पुत्र नारायण हाल निवासी पाल मौहल्ला जौलीग्रान्ट डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर दी गयी सूचना के अनुसार उनके जीजा गोपाल व उनकी बहन प्रतिमा का आपस में झगडा हो गया तथा झगडे के दौरान उनके जीजा द्वारा उनकी बहन प्रतिमा उम्र 30 वर्ष के पेट मे चाकू मार दिया गया। जिससे वादी की बहन गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा उसे इलाज हेतु हिमालय अस्पताल जौलीग्रान्ट मे भर्ती कराया गया। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 121/26 धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गोपाल पुत्र गौरसिल निवासी नागरिया कालोनी थाना अमरिया जनपद पीलीभीत उप्र हाल पाल मोहल्ला जॉलीग्रांट उम्र- 39 वर्ष को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित जौलीग्रान्ट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
उपचार के दौरान पीड़िता प्रतिमा की मृत्यु हो गई जिसके आधार पर मुकदमें मे धारा 103 (1) बीएनएस मे परिवर्तित किया गया। मृतका का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार सुदधोवाला भेजा गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी आरोपी की शिनाख्त पर बरामद कर दिया है।