देहरादून। कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे शामिल हुए रंजीत आर्य कांग्रेस की बागेश्वर से चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की सूची मे शामिल थे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने रंजीत दास को बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया था। 2022 का विधानसभा का प्रत्याशी भी बनाया था लेकिन वे हार गए थे। बागेश्वर उपचुनावों के लिए तीन नामों के पैनल में रंजीत दास का नाम भी शामिल किया गया था। माहरा ने कहा कि लगता है कि रंजीत दास को अपनी जीत पर भरोसा नहीं था इसलिए वे भाजपा में गए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोश में है और उन्होंने बीजेपी से इसका बदला लेने की ठान ली है।