प्रदेश मे 15 नये सांगठनिक मंडल बनायेगी भाजपा

देहरादून । केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश भाजपा सांगठनिक दृष्टि से 15 नए मंडल बनाने जा रही हैं । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के अनुसार जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत और संरचनात्मक दृष्टि से अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिलों के बाद अब नए मंडलों का गठन किया गया है ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि इन नए प्रस्तावित मंडलो के बाद राज्य में सांगठनिक दृष्टि से बनाये गए 19 जिलों में अब मंडलों की कुल संख्या 267 हो जाएगी । उनके अनुसार नए मंडलों में रुद्रप्रयाग में खांकरा टिहरी में रजाखेत, सकलाना, देहरादून ग्रामीण में क्वासी, ऋषिकेश में रायवाला, पौड़ी में अगरोडा, कोटद्वार में सुखरो, पिथौरागढ़ में गौरंग देश, डीडीहाट नगर, रानीखेत में बिन्सर महादेव, चंपावत में मंच तामली व रीठा, नैनीताल में लामाचौड़ व मुखानी तथा काशीपुर में काशीपुर उत्तरी के नाम शामिल हैं ।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *