रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे खांड गांव नंबर एक में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे गुलदार ने नटवर सिंह के घर के आंगन में बैठे पालतु कत्ते का निवाला बना दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे खांड गांव नंबर एक निवासी नटवर सिंह व परिवार के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना गया जब जंगल से निकल कर एक गुलदार उनके आंगन तक पहुंच गया। गुलदार दबे पांव यहां बैठे पालतू कुत्ते के पास तक पहुंचता है और उसे अपना निवाला बना लेता है। तभी पास ही बैठे दूसरे कुत्ते ने उसे गुलदार से बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन गुलदार के चंगुल से उसे बचा नही पाया। गुलदार से खुद को बचाने के लिए कुत्ते ने काफी जददोजहद की।
कुत्ते की चीख से घर के सारे लोग जाग गए। इस घटना ने पूरे परिवार के लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी। यह पूरी घटना घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गयी। घटना का वीडियों दिल दहला देने वाला है। ग्रामीण शम्मी रावत, भवानी देवी, धारा सिंह ने बताया कि यह कोई पहली घटना नही है इससे पहले भी गुलदार कई पालतू मवेशियों पर हमला कर चुका है। शाम होते ही गुलदार गांव और जंगल के बीच की सुरक्षा दीवार पर बैठा हुआ दिखाई देता है। ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मोतीचूर रेंज अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि क्षेत्र में वनकर्मियों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। सूचना मिलने पर क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंचती है