ट्रॉली बैग व कट्टे में एक-एक किलो गांजा के पैकेट, 3 तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार/देहरादून। ट्राली बैग और कट्टों मे एक एक किलो के गांजा के पैकेट छिपाकर ले जा रहे तीन तस्करों को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 32 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों में से दो हरिद्वार व एक चंपावत जनपद का रहने वाला है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी गांजा ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ पुलिस गांजा कहां से लाया गया है और कहां सप्लाई किया जाना था, का पता लगाने में जुट गयी है।

एसएसपी के नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने श्रीयंत्र मंदिर से बैरागी कैंप जाने वाले रास्ते पर गश्त के दौरान तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास मौजूद दो ट्राली बैंग और एक कट्टे में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गांजे के एक-एक किलो के पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया था। भारी मात्रा में गांजा बरामद होने पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप कनखल, रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10 झुग्गी-झोपड़ी कनखल व आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार लोहाघाट जनपद चम्पावत बताए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ पुलिस गांजा कहां से लाया गया है और कहां सप्लाई किया जाना था, का पता लगाने में जुट गयी है।

पुलिस टीम में एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई नरेन्द्र सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी, हेडकांस्टेबल प्रमोद शर्मा, कांस्टेबल रणजीत सिंह व गजय तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *