नैनीताल। SDRF ने 100 मीटर गहरी खाई से 4 दिन से लापता नेपाली नागरिक का शव बरामद किया है।
आज आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि पाइंस क्षेत्र के समीप एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने की संभावना है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान टीम ने लगभग 100 मीटर गहरी खाई से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार मृतक दिनांक 21 अगस्त 2026 से लापता चल रहा था। मृतक की पहचान टिक बहादुर पुत्र जंग बहादुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी नेपाल के रूप में हुई। शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।