महाराष्ट्र की डबल इंजन सरकार ने की किसानों के लिए 36,585 करोड़ की ऐतिहासिक कर्ज माफी लागू
भगवंत मान बताएं पंजाब के किसानों से किया कर्ज माफी का वादा कब पूरा होगा
चुनाव प्रवंधन की कुशलता को अधिक प्रभावी बनायें कार्यकर्ता: धामी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश में चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने किया।
बैठक से पूर्व चुग की देवभूमि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने तथा ‘सेवा ही संगठन’ की भावना को और अधिक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
मीडिया को संबोधित करते हुए तरुण चुग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को किसानों के लिए 36,585 करोड़ की ऐतिहासिक कर्जमाफी योजना लागू करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों किसानों को बड़ी राहत देने वाला यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की किसान-हितैषी सोच का सशक्त प्रमाण है।
चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वे बताएं कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का चुनावी वादा आखिर कब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान आज भी कर्ज, फसलों के संकट और झूठे आश्वासनों के बोझ तले दबा हुआ है, और वादे करने वाली सरकार जवाबदेही से आखिर कब तक भागती रहेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक एक बूथ और एक एक वोट पर फोकस कर आगे बढ़ना हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल है। प्रदेश की जनता हमे वोट करना चाहती है और हमें उनके वोट को सुनिश्चित करते हुए मतदान केंद्र तक ले जाने में सहयोग करना है। उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमे अब तक की सबसे अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है। हमने कार्यकर्ताओं के पराक्रम और सरकारों की उपलब्धियों से एक बार हार एक बार जीत के मिथक को तोड़ा है। लिहाजा अब हमें उत्तराखंड को भाजपा के लिए अभेद दुर्ग भी बनाना है। इसी क्रम में हमे एसआईआर की संवैधानिक प्रक्रिया में सहभागिता करनी और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है। ऐसा करना देश के पक्ष में है और राष्ट्रवादी भाजपा के लिए शुभ है, क्योंकि इस प्रक्रिया के बाद जहां जहां भी चुनाव हुए हैं वहां भगवा लहराया है।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं से जहां कम वहां हम के संकल्प पर अपनी अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी के निर्वहन का आग्रह किया। केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद और निर्देश अनुसार प्रदेश में हमे महाविजय दिलाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है। जिसके लिए हमे चुनावी प्रबंधन की अपनी कुशलता को और अधिक बेहतर करना होगा। जिसके लिए सबसे पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी है सही मतदाता सूची, जिसके लिए हमे अपने बीएलओ 2 के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर उनका तय प्रक्रिया में वोट सुनिश्चित करवाना है। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से जहां कम वहां हम के संकल्प पर अपनी अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी के निर्वहन का आग्रह किया। केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद और निर्देश अनुसार प्रदेश में हमे महाविजय दिलाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है। जिसके लिए हमे चुनावी प्रबंधन की अपनी कुशलता को और अधिक बेहतर करना होगा। इसमें सबसे पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी सही मतदाता सूची है। जिसके लिए हमे अपने बीएलओ 2 के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर उनका तय प्रक्रिया में वोट सुनिश्चित करवाना है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने के हमारे प्रयास का अर्थ है, कोई पात्र वोट कटे नहीं और अपात्र बचे नहीं। जिसके लिए एक जिम्मेदार राजनैतिक दल की भांति हमे इस संवैधानिक प्रक्रिया में सहयोग करना है। भट्ट ने त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने में एक जिम्मेदार राजनैतिक दल होने के नाते संवैधानिक संस्थाओं के पूर्ण सहयोग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे और अपात्र का नाम सूची में नहीं बचा रहे। ये सुनिश्चित करना हम सबकी लोकतांत्रिक कर्तव्य भी है कि प्रदेश के वोटर ही प्रदेश की सरकार का चयन करें। इस दौरान उन्होंने सभी से उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व सांसद एवं एसआईआर टीम के केंद्रीय सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल, प्रकाश तंवर की मौजूदगी में राज्य सरकार में मंत्री एवं विधायक समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, बीएलए 1 एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शामिल हुए।
इस दौरान केंद्रीय टीम के सदस्य नामग्याल ने एसआईआर प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाया और एक राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते उसने सहयोग की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में संगठनात्मक कार्यवाही हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया और प्रतिभागियों द्वारा पूछे सवालों के ज़बाब दिए।
बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, तरुण बंसल कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मदन कौशिक, गणेश जोशा, खजान दास, सौरव बहुगुणा, राम सिंह कैडा, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा समेत विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद कंडारी, प्रेमचंद अग्रवाल, आदेश चौहान, सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला आदि और प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।