एसटीएफ कर चुकी है 13 गिरफ्तारी
काशीपुर। अवैध हथियारों एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड एसटीएफ ने बडी कार्यवाही की है। फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। काशीपुर में एसटीएफ की सटीक एवं प्रभावी दबिश, फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में एक और आरोपी अवैध हथियार, कारतूस व फर्जी लाइसेंस समेत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की पहचान पलविन्दर सिंह पुत्र स्व0 धर्मसिंह निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 46 वर्ष के रूप मे हुई। आरोपी से 01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर) 04 जिंदा कारतूस (.30 बोर) 01 राइफल (.315 बोर) 04 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किये गए।
एसटीएफ टीम
1. निरीक्षक अरुण कुमार
2. निरीक्षक एम०पी० सिंह
3. उपनिरीक्षक प्रकाश भगत
4. हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा
5. कांस्टेबल रवि बोरा
6. हेड कांस्टेबल चालक संजय कुमार
7. हेड कांस्टेबल मनोज बवाड़ी
8. हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल