देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश सेवा में उनके योगदान को याद किया गया। देश के लिए प्राण न्यौछावर कर देने वाले वीर योद्धा की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गुल मोहम्मद ने कहा एक जुलाई सन् 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित भारत माँ के फ़ौलादी बेटे वीर अब्दुल हमीद ने अपने प्राणो की परवाह न करते हुए दुश्मनों को पराजित कर जीत हासिल की और देश के लिये शहीद हो गए उनका ये बलिदान एकता अखंडता बनाये रखने का संदेश देता है।
इस अवसर पर यशपाल चौहान जी, अमेंद्र बिष्ट जी, साधना तिवारी, अनुराधा तिवारी ,अंकित चौहान ,सौरभ कुमार,अंकित आदि लोग उपस्थित रहे।