नीट से जुड़ी रिया थापा आत्महत्या मामले मे राहुल के ट्वीट से गरमायी सियासत

कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने की रिया के परिजनों से भेंट

देहरादून। नीट परीक्षा से जुड़ी रिया थापा के आत्महत्या मामले मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रिया नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की खबरों से बेहद आहत थी।

धस्माना ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की खामियों और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण कई छात्र मानसिक दबाव में आए हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार की घटनाओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। दोनों मामलों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं, जिससे प्रदेश में राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

गौरतलब है कि 23 वर्षीय रिया थापा नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वह पूर्व में भी नीट परीक्षा दे चुकी थीं, लेकिन चयन नहीं हो पाने के कारण मानसिक तनाव में थीं। परिजनों के अनुसार हालिया परीक्षा और उससे जुड़े घटनाक्रमों के बाद वह काफी परेशान चल रही थीं। बीते दिनों उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।

राहुल गाँधी ने उठाये परीक्षा प्रणाली पर सवाल
देहरादून की चंद्रमणि कॉलोनी निवासी नीट अभ्यर्थी रिया थापा की आत्महत्या के मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। रिया की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा, “सीकर में उमेश और देहरादून में रिया, दोनों ने री-नीट के दबाव में अपनी जिंदगी खत्म कर ली। 22 और 23 साल के बच्चे, जिन्हें सपनों के खुले आसमान में उड़ना था, वे इस अन्यायी व्यवस्था से हार गए।”

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लाखों छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ गंभीर चिंता का विषय है और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी तथा भरोसेमंद बनाए जाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *