असम मे वायु सेना का विमान क्रेश, 5 जवानों की मौत

देहरादून। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। हादसे की वजह सामने नहीं आई है। इंडियन एयरफोर्स के अनुसार विमान रुटीन उड़ान पर था। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

हादसे मे स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं। घटना मे को-पायलट घायल बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *