विकास कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी – News Debate

विकास कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी

देहरादून। शासन ने विभिन्न जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों तथा विकास कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती कर दी है। प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में जारी सभी आदेशों को निरस्त करते हुए नई सूची लागू कर दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

जारी आदेश के मुताबिक सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग, धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्या को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली एवं चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर तथा राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर जनपद का प्रभारी बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *