57 वाहनों के किये कोर्ट के चालान*
77 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर किया 38500/- रुपये का चालान
देहरादून। सड़क पर मनमानी पर उतरे बिगड़ैल वाहन चालकों को आज पुलिस ने सबक सिखाया। वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए अपनी यातायात नियमो के उल्लंघन, मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाली 66 दोपहिया वाहनों तथा 18 चौपहिया को सीज़ किया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 57 वाहन चालकों के विरुद्ध मा0 कोर्ट के चालान किये गए। साथ ही 77 वाहनों के नगद चालान कर 38500 रुपये का जुर्माने की कार्यवाही की गई।
सीज़ किये गए वाहनों मे 84 ( 66 दोपहिया तथा 18 चौपहिया वाहन) न्यायालय के चालान 57 तथा 77 वाहनों के नगद चालान कुल जुर्माना 38500/- रुपये हैं।