नये मंत्रियों को बंटे विभाग, धन सिंह और गणेश जोशी को किया हल्का – News Debate

नये मंत्रियों को बंटे विभाग, धन सिंह और गणेश जोशी को किया हल्का

धन सिंह से स्वास्थ्य और गणेश जोशी से वापस लिया गया ग्राम्य विकास

सुबोध उनियाल का बढ़ा कद, सीएम ने अपने कुछ विभाग मंत्रियों को सौंपे

देहरादून। धामी मंत्रिमंडल मे विस्तार के बाद 5 नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार कुछ मंत्रियों से विभागों का बोझ हल्का कर दिया गया है।  नये मंत्रियों मे खजान दास को समाज कल्याण, भारत चौधरी को ग्राम्य विकास, मदन कौशिक को पंचायतीराज, प्रदीप बत्रा को परिवहन तथा राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास सौंपा गया है।

आबंटन मे मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था। मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।मंत्रिमंडल में पाँच पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे, जिनमें तीन पद पहले से खाली थे, एक पद पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुआ था, जबकि एक पद प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के कारण खाली हुआ। इन परिस्थितियों में संबंधित विभागों का दायित्व भी मुख्यमंत्री के पास ही था।

धन सिंह और गणेश जोशी का बोझ किया कम, सुबोध को बनाया भारी

नये मंत्रियों को विभाग आबंटन के साथ ही कुछ मंत्रियों से विभाग भी वापस लिए गए हैं। धन सिंह से स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा हटाकर सुबोध उनियाल को सौंपा गया है।

गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटाकर नये मंत्री भरत चौधरी को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *