ऊर्जा निगम के एमडी यादव की छुट्टी, अजय कुमार को अतिरिक्त प्रभार - News Debate

ऊर्जा निगम के एमडी यादव की छुट्टी, अजय कुमार को अतिरिक्त प्रभार

देहरादून। शासन ने उत्तराखंड ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव व जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक डा.संदीप सिंघल को हटा दिया है।

प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जल विद्युत निगम के अधिशासी निदेशक व निदेशक आपरेशन अजय कुमार सिंह को निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पिटकुल मे प्रतिनियुक्ति पर गए गजेंद्र सिंह बुधियाल को ऊर्जा निगम में प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही ऊर्जा निगम के निदेशक परियोजना अजय अग्रवाल को भी हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *