वाहन चलाने के शौक तथा नशे की पूर्ति के लिए दिया गया घटनाओ को अंजाम
देहरादून। पुलिस ने वाहन चोरी की 3 अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन घटनाओं मे सौरभ प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति निवासी वार्ड न0 10 भानियावाला कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला स्प्लेन्डर चोरी की रिपोर्ट, निखिल चौहान निवासी चौहान मौहल्ला कोतवाली पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर मे मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीजेड-1338 को चोरी करने तथा कु० प्रियंका पाराशर पुत्री आर.डी पाराशर निवासी पूजा बिहार, जीएमएस रोड, थाना बसंत विहार द्वारा 08/03/2026 को सेंटेरियो मॉल हाथी बडकला के बाहर रोड से उनकी स्कूटी नम्बर UK 02 A 2526 Activa चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।
पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों एंव मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटनाओं में चोरी किये गए तीनो दो पहिया वाहनों को बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा मोटर साइकिल चलाने के शौक तथा नशे की लत के कारण उक्त चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जाना बताया गया। डालनवाला थाने से गिरफ्तार आरोपियों फूड डिलीवरी का काम करता है।
गिरफ्तार आरोपियों मे कोतवाली डोईवााला से विनय नेगी पुत्र विक्रम नेगी निवासी ग्राम कोटी बनगाँव किरेथ थाना घनसाली टिहरी गढवाल उम्र- 21 वर्ष, बरामदगी:* घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीटी-8584 (स्प्लेन्डर) कोतवाली पटेलनगर से विनोद पुत्र बाबूराम निवासी चौहान गली मेहुँवाला कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 28 वर्ष, बरामदगी: यू0के0-07-डीजेड-1338 (स्प्लेंडर) तथा कोतवाली डालनवाला से नीतीश कुमार यादव उर्फ राज पुत्र अजीत प्रसाद निवासी ग्राम अमरपुर पाली निकट देवी स्थान मंदिर, थाना काकू, जनपद जहानाबाद, बिहार हाल पता सी-112 नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष से स्कूटी सं0- UK 02 A 2526 Activa 125 CC रंग महरून बरामद की गयी।