अर्जुन हत्याकांड के शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार – News Debate

अर्जुन हत्याकांड के शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून की तिब्बती मार्केट मे दिन दहाड़े गैस एजेंसी मालिक की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर और उसके सहयोगी को पुलिस ने इनकाउंटर मे दबोच लिया है। दोनों बदमाशों को गोली लगी है। उनका एक अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

घटना के बाद बदमाशों की तलाश मे जुटी पुलिस की रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। पूछताछ में तिब्बती मार्केट में हुई हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

बताया जाता है कि चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार बदमाश को लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वो भाग निकला, बदमाश भागकर खंडहर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की गई और मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर पर लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे बदमाश को नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *