कालसी के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर यूटिलिटी हादसा, 3 महिलाओं की मौत – News Debate

कालसी के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर यूटिलिटी हादसा, 3 महिलाओं की मौत

देहरादून/ विकास नगर। विकास नगर क्षेत्र के कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास एक यूटिलिटी के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान मे जुटी है।

जानकारी के मुताबिक यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था। वाहन मे चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा तो  चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक महिला की मौके पर जान चली गई. जबकि दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। हादसे मे 5 लोग घायल हैं।

वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के मृतकों मे लूसो देवी पत्नी नंदूदास (उम्र 65 वर्ष), निवासी- गागंरोऊ, कालसी, देहरादून, गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खुसियो, कालसी, देहरादून तथा धनो देवी पत्नी संतू दास, निवासी- चिट्टाड, कालसी, देहरादून है। घटना के बाद क्षेत्र मे शोक की लहर है। परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *