वीआईपी को लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू – News Debate

वीआईपी को लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा-2) ने दिल्ली में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को टीम जांच के लिए देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है।

गौरतलब है कि अंकिता हत्याकांड मे कथित वीआईपी को लेकर विपक्ष सरकार की घेरेबंदी और जांच पर सवाल उठाता रहा है। हाल ही मे ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने वीआईपी को लेकर उनके बीच हुई बातचीत का ऑडियो फेसबुक पर जारी किया था। ऑडियो रिकॉर्डिंग के प्रदेश में सियासी घमासान मच गया। इस मामले में वीआईपी के नाप पर राजनीति तेज हो गई। कांग्रेस ने वीआईपी को मुद्दा बनाया और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भले ही मुख्य आरोपी पुलकित आर्या समेत तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा काट रहे है, लेकिन मामला अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। वीआईपी को लेकर सियासत तेज है। सीएम ने मामले मे सीबीआई जांच की संस्तुति दी थी। जानकारी के अनुसार सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अब कथित वीआईपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और गहराई से जांच शुरू की है. बताया जा रहा है कि सीबीआई की जांच में अब डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग, संपर्क विवरण, वायरल आडियो-वीडियो, गवाह बयान और अन्य दस्तावेजी सबूतों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सीबीआई घटना स्थल ऋषिकेश पहुँच गयी है।

घटना के बाद सरकार ने एसआईटी यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की. जांच के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता और कर्मचारी सौरभ भास्कर को गिरफ्तार किया गया। हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। प्रदेश में प्रदर्शन के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात के बाद सीबीआई जांच की संस्तुति दी थी.

पौड़ी की रहने वाली अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट के रिसेप्शन पर काम करती थी. 18 सितंबर 2022 को रिजॉर्ट पर ही किसी बात को लेकर रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्या और उसके दो साथियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया के इन तीनों ने मिलकर अंकिता की हत्या कर दी और शव को चीला नहर में फेंक दिया. घटना में पुलिस जांच हुई तो अंकिता भंडारी का शव इसी नहर से बरामद किया गया। मामले की जांच एसआईटी ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *