राजधानी मे दिन दहाड़े युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार – News Debate

राजधानी मे दिन दहाड़े युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

कई दिनों से पीछा कर रहा था युवती का शादी शुदा युवक

युवती ने पुलिस मे दर्ज करायी थी जान माल की रिपोर्ट

देहरादून। राजधानी के मच्छी बाजार स्थित दूल्हा ड्रेस मार्केट के पास शादी शुदा युवक ने 23 साल की युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक कई दिन से युवती का पीछा कर रहा था और युवती को जनमाल की धमकी भी दी थी।

घटनाक्रम के अनुसार युवती मच्छी बाजार के दूल्हा कपड़ा मार्केट में एक शॉप पर जा रही थी। युवती और आकाश की पिछले 2 साल से जान-पहचान थी। कुछ समय पहले आकाश कुमार की शादी हुई थी। जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी थी। आकाश कुमार युवती के द्वारा बातचीत को बन्द करना बर्दाश्त नही कर पाया। वह रोजाना उसका पीछा करता था। युवती के कहने के बाद भी आकाश किसी तरह नहीं मान रहा था। बताया जाता है कि 31 जनवरी को आकाश ने गुंजन का रास्ता रोकने की कोशिश की थी। गुंजन जब उससे बचकर निकलने लगी तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

बताया जाता है कि गुंजन ने तत्काल इसकी शिकायत देहरादून नगर कोतवाली की खुड़बुड़ा चौकी में दर्ज कराई थी। गुंजन ने आशंका जताई थी कि आकाश से उसको जान का खतरा हो सकता है। आज उसने बारदात को अंजाम दे दिया। युवती ने जिस दुकान में वह काम करती है, उसके बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की थी। इसी दौरान आकाश ने चापड़ से युवती के गले पर हमला किया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद मोबाइल बन्द कर गायब हो गया आकाश

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को गुंजन द्वारा शिकायत की गई थी। इसमें जबरदस्ती और जानमाल के खतरे की बात कही गयी थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी का फोन लगाया गया तो फोन बंद था। उसके बाद पुलिस दो से तीन बार उसके घर गई थी। आरोपी की पत्नी ने बताया कि आकाश तीन दिन से घर नहीं आया है और फोन बंद करके गायब है। पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी, लेकिन वो नहीं मिला। आज सुबह अचानक आकर उसने युवती की हत्या कर दी।

घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बन्द कर दिये। बाजार मे खामोशी फैल गयी। दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना से व्यापारियों मे हड़कंप है।

व्यापार मंडल ने की अपील

कोतवाली क्षेत्र में हुई युवती की हत्या की घटना में कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की फोटो तथा वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जा रहा है, जिस पर युवती के परिजनों तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों/ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने की अपील पुलिस से की गई है।

अत: आमजन से अपील है कि घटना से सम्बन्धित फोटो/वीडियो को प्रचारित/प्रसारित कर किसी की भावनाओं को आहत न करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भावनाओं को आहत करने अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के लिये उक्त फोटो/वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *