पौड़ी। विजिलेंस ने मेडिकल ऑफिसर एवं प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैनीडांडा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता नर्सिंग अधिकारी ने कहा कि मेडिकल अफसर आशुतोष त्रिपाठी ने आदालीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर नियुक्त नर्सिंग अधिकारी से उसकी नियुक्ति वहीं बनाए रखने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद सतर्कता टीम ने योजना बनाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायत का परीक्षण के बाद टीम ने जाल बिछाया और डॉक्टर की गिरफ्तारी के उपरांत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा आरोपी के आवास पर चल-अचल संपत्तियों के संबंध में तलाशी और पूछताछ जारी है। सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ट्रैप टीम को सफल कार्रवाई के लिए 2500 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।