अहर्ताएं पूरी न होने पर भी परीक्षाओं के फार्म भर रहा था खालिद

सर्च वारंट लेकर एसआईटी ने ली खालिद के घर की तलाशी

देहरादून। युकेएसएससी परीक्षा मे नकल कराने मे पकड़े गए शातिर खालिद के घर की तलाशी मे जांच एजेंसी को पता लगा कि वह उन परीक्षाओं के फार्म भी भर रहा था, जिनके लिए वह अहर्ताएं पूरी नही करता था।

मामले मे विवेचना कर रही एसआईटी टीम ने आरोपी खालिद के घर सर्च वारंट लेकर तलाशी ली गयी। जांच में एसआईटी को पता लगा कि आरोपी खालिद उन परीक्षाओं के लिए भी आवेदन करता रहा है जिनके लिए उसकी अहर्ताएं पूरी नहीं थीं। एसआईटी इस पर जांच कर रही है।

बताया गया है कि तलाशी के दौरान पुलिस टीम को आरोपी के घर से प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की पठन सामग्री (किताबें इत्यादि) बरामद नहीं हुई। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त खालिद द्वारा वर्ष: 2023 से 2025 तक कुल 9 प्रतियोगी परिक्षाओं हेतु आवेदन किये गये थे, जिनमें से 5 प्रतियोगी परिक्षाओं में वह सम्मिलित नहीं हुआ था तथा ऐसी परीक्षाएं जिनमें उसके द्वारा पेपर दिया गया था, उनमें भी आरोपी के प्राप्तांक काफी कम थे।

खालिद द्वारा जिन परीक्षाओं हेतु आवेदन किया गया था, उनमें से कुछ परीक्षाएं ऐसी भी थी जिनकी शैक्षिक अहर्ताओं को आरोपी पूर्ण नहीं करता था। एसआईटी द्वारा इस बिंदु पर भी गहन विवेचना की जा रही है, कि उक्त परीक्षाओं के लिए आवेदन के पीछे अभियुक्त की मंशा क्या थी।

गौरतलब है कि भर्ती परीक्षा मे नकल के आरोप मे गिरफ्तार खालिद पर प्रश्न पत्र के तीन पन्ने व्हाट्सएप से बाहर भेजने का आरोप है। यह बात भी सामने आयी कि आरोपी जिस रूम मे परीक्षा दे रहा था वहाँ जैमर नही लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *