पलास्टिक के कट्टे मे मिली युवती की लाश, हड़कंप – News Debate

पलास्टिक के कट्टे मे मिली युवती की लाश, हड़कंप

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पलास्टिक के कट्टे के अंदर युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की तहकीकात मे जुट गयी है।

घटना प्रेमनगर के श्यामपुर आदर्श विहार स्थित चाय बागान की है। बताया जा रहा है कि चाय बागान से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर प्लास्टिक कट्टे पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टा खोला तो उसमें से युवती का शव बरामद हुआ।

शव को प्लास्टिक कट्टे में बंद कर फेंका गया था। मृतका के शरीर पर गहरी चोटों के निशान तो नहीं मिले, लेकिन उसके मुंह से खून बहर हा था और हाथ-पांव पर खरोंचें पाई गईं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि शव को फेंकने वालों की पहचान की जा सके। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द घटना पर से पर्दा उठा दिया जाएगा। आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ ही गुमशुदगी की तहरीरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतका की पहचान और घटना की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। युवती की हत्या यही हुई अथवा शव कहीं से लाकर फेंका गया पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *