जिप मे हॉट सीट देहरादून कांग्रेस की झोली मे, पौड़ी, रुद्रप्रयाग मे भाजपा जीती

देहरादून। जिला पंचायत की हॉट सीट माने जाने वाली देहरादून पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस की सुखविंदर कौर अध्यक्ष और अभिषेक उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए। अभिषेक कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह के बेटे हैं। जीत के बाद कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

रुद्रप्रयाग और पौड़ी मे जीती भाजपा

रुद्रप्रयाग में भाजपा पूनम कठैत जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गयी। वहीं पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी रचना बुटोला को भीं जीत हासिल हुई। निर्दलीय आरती नेगी उपाध्यक्ष पद पर जीती

नैनीताल का मामला कोर्ट पहुंचा

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बीच आज 14 अगस्त गुरुवार सुबह से नैनीताल जिले में गहमागहमी देखने को मिल रही है। भाजपा और कांग्रेस की और से प्रत्याशियों को धमकाने और मारपीट के आरोप लगाए गए। कांग्रेस ने हाईकोर्ट का भी रुख किया किया। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेेताओं पर गुुंडागर्दी का आरोप लगाया।

बेतालघाट मे चली गोली

बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली एक व्यक्ति के पैर में भी गोली लगने की खबर है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने और माहौल बिगाड़ने के इरादे से यह वारदात हुई. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *