धराली की लाइफ लाइन लिमचीगाढ़ मे हेली ब्रिज हुआ तैयार

उत्तरकाशी। धराली की लाइफ लाइन लिमचीगाड मे हेली पुल तैयार हो गया है। धराली (उत्तरकाशी) में आई आपदा के दौरान कनेक्टिविटी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण लिमचीगाड पुल बह गया था, जिसकी वजह से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया था। इसके बाद यहाँ बेली ब्रिज बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा था।

पुलिस दलों, एसडीआरएफ, इंजीनियरों व अन्य बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरुप अब इस पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और कुछ ही घंटों में आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। शाम तक पुल पर पैदल आवाजाही शुरू हो गयी। यह पुल आपदा प्रभावित लोगों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगा। इससे राहत कार्यों मे तेजी आयेगी।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को भागीरथी नदी का जलस्तार बढ़ने से  जिससे डबरानी से सोनगाड़ के बीच हाईवे का करीब 250 मीटर हिस्सा वॉश आउट हो गया था। वहीं गंगनानी के पास भी लिम्चागाड के पास हाईवे का आधा हिस्सा साफ हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *