कोटद्वार। कार्बेट रिजर्व से सटे नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत जमुण गाँंव मे घर के आंगन मे बैठी महिला को बाघ ने मार डाला।
घटना शनिवार शाम की है। जमुण गाँंव निवासी राजू भदूला की पत्नी गुड्डी (55) घर के आंगन मे बैठी थी। काफी देर तक जब उसका पता नही लगा तो परिजनों और आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की। पास ही झाड़ियों मे उसका आधखाया शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र मे बाघ की दहशत है और वन विभाग को कई बार इस बारे मे अवगत भी कराया गया, लेकिन कोई लाभ नही हुआ।
घटना की सूचना के बाद वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची है। घटना के बाद क्षेत्र मे दहशत का माहौल है।