महापंचायत मे जाने से रोकने पर उमेश समर्थकों ने किया पुलिस पर पथराव – News Debate

महापंचायत मे जाने से रोकने पर उमेश समर्थकों ने किया पुलिस पर पथराव

देहरादून। हरिद्वार मे खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन प्रकरण मे विवाद गहराता ही जा रहा है। आज विधायक उमेश कुमार के द्वारा पूर्व निर्धारित ब्राह्मण महापंचायत को स्थगित किये जाने के बावजूद काफी संख्या मे पहुंचे समर्थको की रोके जाने के बाद भी पुलिस से झड़प हो गयी। उमेश समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने भी लाठियां भांजी और उन्हें तितर बितर कर दिया।

हरिद्वार के लक्सर में आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर महापंचायत बुलाई गई थी। पहले उमेश कुमार ने महापंचायत को स्थगित कर दिया था, लेकिन लोग महापंचायत में जुटने लगे। दूसरी ओर देहरादून से हरिद्वार आ रहे उमेश कुमार को भी पुलिस ने डोईवाला बैरियर पर हिरासत में ले लिया।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने उमेश कुमार के लक्सर कार्यालय के आसपास बैरेकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। चारों तरफ से बैरीकेड लगे होने के बावजूद भी भीड़ उमेश कुमार के कार्यालय की और जाने लगी और उनकी पुलिस से झड़प हो गयी। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर के दिया।

विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। आज पुलिस और उमेश के समर्थकों के बीच झड़प और समर्थकों को खदेड़ रही पुलिस के वीडियो भी वायरल हुए।

गौरतलब है कि सुर्खियों मे रहे उमेश- चैंपियन विवाद इस बार विरादरियों की महापंचायत तक पहुँच गयी। बुधवार को कुँवर प्रणव द्वारा बुलाई गयी गुजर महापंचायत चैंपियन के द्वारा समर्थकों को चिट्ठी लिखकर गुजारिश के बाद टल गयी, किंतु लोग उनके लंढौरा राजमहल पहुँच गए। उमेश कुमार ने भी आज 31 जनवरी को ब्राह्मण समाज की बैठक बुलाई थी, लेकिन बाद में बैठक रद्द करनी पड़ी। बावजूद समर्थक खानपुर की ओर बढे तो पुलिस से उलझ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *