देहरादून। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि आगामी माह मे होने वाले बजट सत्र पेपरलेस होगा। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन डिजिटलाइज्ड नहीं हो पाया है इसलिए सत्र देहरादून मे ही हो।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि दोनों विधानसभा सदनों देहरादून और भराड़ीसैंण में ई- नेवा के तहत कार्य किया गया है। इसके जरिये इन्हें डिजिटल किया गया है. जिससे पेपरलेस विधानसभा सत्र संचालित किया जा सके। देश के तमाम राज्यों की विधानसभाएं डिजिटल हो चुकी हैं। देहरादून विधानसभा को डिजिटल बना दिया गया है, लेकिन अभी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन डिजिटलाइज्ड नहीं हो पाया है। इसके साथ ही भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में साउंड भी काफी ईको करती है। इसके आलावा भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में साउंड ईको की समस्या को देखते हुए आईआईटी रुड़की से इस बारे मे संपर्क किया गया और कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में व्यवस्थाओं को पूरा करने में थोड़ी देरी जरूर हुई है, लेकिन अगले दो-तीन महीने में सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।
खंडूरी ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र कहां हो यह सरकार का निर्णय है, जिसके कारण वे सरकार से निवेदन कर रही हैं।