भाजपा ने घोषित किये निकाय चुनाव मे स्टार प्रचारक,बागियों की रिपोर्ट तलब – News Debate

भाजपा ने घोषित किये निकाय चुनाव मे स्टार प्रचारक,बागियों की रिपोर्ट तलब

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अपने चुनाव प्रचार का दूसरा चरण का 11 जनवरी से करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं, रोड शो आदि कार्यक्रमों से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जायेगा।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी दी कि रणनीति के तहत ही अभी चुनाव प्रचार के प्रथम चरण को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके तहत पार्टी के सभी अधिकृत उम्मीदवार, विशेषकर महापौर और पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष घर घर जाकर संपर्क करने पर जोर दे रहे हैं। पार्टी सभी निकाय क्षेत्रों में जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो, बैठकों आदि कार्यक्रमों करने जा रही है। प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

वहीं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि आज उनके लिए पुनर्विचार अंतिम दिन है। जो लोग इसके उपरांत भी पार्टी के पक्ष में नहीं खड़े होंगे उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है और जो भी नाम सामने आएंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *