देहरादून। निकाय चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस को तमाम चुनौतियों से दो चार होना पड़ रहा है। टिकट वितरण से मचे घमासान के बाद अब नेताओं का दल बदल, बगावत और अब पार्टी छोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं।
शनिवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन संगठन मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को लिखे पत्र में जोशी ने कहा है कि अपने जीवन के 48 वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी की सेवा की. लेकिन इतने लंबे वर्षों तक पार्टी की सेवा करने के बाद बहुत क्षुब्ध हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा मुझे वर्तमान में प्रदत्त पदों सदस्य एआईसीसी, सदस्य समन्वय समिति कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन उत्तराखंड कांग्रेस के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
जोशी भाजपा मे शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार जोशी किसी भी समय भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए जोशी को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

