संगठन की एकता से ही कांग्रेस की जीत निश्चित: गुनसोला – News Debate

संगठन की एकता से ही कांग्रेस की जीत निश्चित: गुनसोला

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। आगामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के पौड़ी प्रभारी जोत सिंह गुनसोला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की एकता से ही कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित होगी।

आयोजित बैठक में चुनाव प्रभारी जोत सिंह गुनसोला ने उपस्थित कांग्रेसजनों को अपने अनुभवों को साझा कर हुए सुझाव बताए तथा आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली गयी। अपने संबोधन में प्रभारी गुनसोला ने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह काम कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने से कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित होगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित काँग्रेसजनों ने आगामी चुनाव में पार्टी को सफल बनाने के लिए मिल जुलकर काम करने का संकल्प लिया।
बैठक में में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव केवल एक प्रक्रिया ही नहीं बल्कि समाज में बदलाव का एक माध्यम हैं। कांग्रेसजनों को संगठन की शक्ति को पहचानकर मिल जुलकर काम करना होगा। हम एकजुटता व मेहनत से ही जनता का विश्वास जीत सकते हैं। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, तत्कालीन महापौर हेमलता नेगी व जिला अध्यक्ष विनोद डबराल,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, साबर सिंह नेगी, सेवादल महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत,ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, सूरज प्रकाश, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव गणेश नेगी, सोशल मीडिया महानगर अध्यक्ष कमल बिष्ट, हिम्मत सिंह नेगी,के. एस. चौहान, धर्मपाल सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह खेतवाल, सुनील सेमवाल, महिला महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल,जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत,राकेश शर्मा, नन्दन सिंह रावत, ताजबर सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह नेगी, राजीव कपूर, दिनेश रावत, रूपेंद्र सिंह नेगी, राजा आर्या, नीलम, विमलेश नेगी, कल्पेश्वरी देवी,इलियास सैफी, पूर्व पार्षद विवेक शाह, सूरज प्रसाद कांति,नईम अहमद, विपिन डोबरियाल, सोनिया नेगी, आशा, गुड्डू चौहान, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, शुभम भूषण, शुभम रावत, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, हिमांशु बौखंडी, अमित राज,अंकुश घिल्डियाल, बॉबी बिष्ट, सुनील, मनीष चातुरी, गुरु सहित भारी संख्या में सभी चालीस वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *