उत्तराखंड मे सीजन की पहली बर्फबारी, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप – News Debate

उत्तराखंड मे सीजन की पहली बर्फबारी, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप

देहरादून/उत्तरकाशी। प्रदेश मे पहली बर्फवारी के साथ शीत लहर शुरू हो गया है। रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित जनपद के तमाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई है।

गौरतलब है कि नवंबर माह मे इस बार बारिश न होने से इस माह बारिश को लेकर अटकले लगी थी। मौसम विभाग ने भी इस सप्ताह बारिश का अंदेशा जताया था। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने को इसका कारण बताया गया था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदलनी शुरू की और राज्य के अधिकांश स्थानों मे बादल छाने लगे।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा गांव आदि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। तापमान में आई इस भारी गिरावट के साथ ही पूरे जनपद में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है।

वहीं जौनसार बावर स्थित चकराता के लोखंडी में बर्फबारी हुई है। इससे  स्थानीय लोगों के साथ ही होटल व्यापारी काफी खुश है। किसानों के चेहरे भी बर्फबारी होने से खिल उठे हैं। चकराता की छावनी बाजार में भी हिमपात की खबर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *