महापंचायत मे लैंड जिहाद पर बरसे हिंदू संगठन, सरकार से कार्यवाही की मांग – News Debate

महापंचायत मे लैंड जिहाद पर बरसे हिंदू संगठन, सरकार से कार्यवाही की मांग

हैदराबाद के विधायक टी राजा ने लैंड जिहाद, लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और दंगा विरोधी कानून के लिए की धामी की सराहना

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी मे आज विवादित मस्जिद के खिलाफ आज हिंदू संगठनों की महा पंचायत मे लैंड जिहाद पर कड़ा आक्रोश जताया गया और वक्ताओं ने सरकार से इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यवाही की मांग की।

रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित हिंदू महापंचायत में हैदराबाद के विधायक टी. राजा ने कहा कि उत्तराखंड लैंड जिहाद मुक्त बने। उन्होंने सीएम धामी के प्रयास की प्रसंशा करते हुए कहा कि वह इस दिशा मे बेहतर कार्य कर रहे हैं और उन्हें और सख्त रवैया अपनाना होगा। इस दौरान उन्होंने एआईएमएएम नेता अस्सुदीन ओबेसी को पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें यदि फिलिस्तीन से मोहब्बत है तो फिलिस्तीन चले जाए।

अपने ट्वीट के जरिये सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रसंशा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति के सरंक्षण के लिए वह बेहतर कर रहे हैं।

महापंचायत में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने कहा कि रोहिंग्या घुसपैठ किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में अवैध तरीके से निर्माण को गंभीरता से लेने के लिये इसकी जाँच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी अवैध अतिक्रमण के सख्त खिलाफ हैं। चौहान ने कहा कि पीढ़ियों से विशेष समुदाय के जो लोग यहाँ बसे हैं उनसे किसी को दिक्कत नहीं अलबत्ता जो पिछले कुछ वर्षों में एक के बाद एक बाहरी घुसपैठ हुई है वह निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। जिसे गंभीरता से लेना होगा।

महापंचायत में बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज बालियान, विश्व हिंदू परिषद के अजय समेत अन्य विभिन्न हिन्दू धार्मिक संगठनों से जुड़े वक्ताओं ने भी लैंड जिहाद,लव जिहाद व उत्तरकाशी में बनी मस्जिद के खिलाफ आवाज उठाई। महापंचायत का संचालन हरीश डंगवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *