देहरादून । वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ उत्तराखंड ने नये डीजीपी बनाये गए हैं। 1995 आईपीएस बैच के अधिकारी दीपम सेठ राज्य के 13वें पुलिस महानिदेशक बने है। गृह विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। दीपम सेठ केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे और आईटीबीपी मे आईजी के पद पर तैनात थे। वह एसएसबी मे भी प्रतिनियुक्ति पर करीब 6 साल काम कर चुके हैं।
दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह 2019 से वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और प्रतिनियुक्ति पूरी हुए बिना उनको वापस बुलाया गया है। उन्होंने कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार की जगह ली
दीपम सेठ अविभाजित यूपी में गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के एडिशनल सुपरीटेंडेंट पुलिस के तौरपर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह आगरा के नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
