विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने किया दो विद्यालयों को फर्नीचर वितरित  – News Debate

विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने किया दो विद्यालयों को फर्नीचर वितरित 

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार क्षेत्र के दो विद्यालयों में विधायक निधि से फर्नीचर वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहे हैं।

गुरुवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष खण्डूरी ने कहा कि आर्य समाज शिक्षा और समाज सुधारने के लिए निरंतर कार्यरत है तथा जिस प्रकार हमारे क्षेत्र की बालिकाएं आगे बढ़ रही है इसे देख कर हमेशा खुशी मिलती है। उन्होंने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 150 और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिम्मलचौड़ में 38 फर्नीचर सामग्री वितरित कर कहा कि कोटद्वार क्षेत्र के में विभिन्न विद्यालयों में कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नई शिक्षा नीति लागू की गयी वहीं महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का कार्य भी निरन्तर जारी है।
विस अध्यक्ष ने खण्डूडी ने बताया कि पूर्व में आर्य कन्या में विज्ञान प्रायोगिक इंजीनियरिंग एवं गणित प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया है जो सुचारू रूप से चल रही है।
इस अवसर पर आर्य समाज संस्थापक आनंद अग्रवाल व प्रधानाचार्य रेनू नेगी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *