तमंचा और कारतूस के साथ, युवक चढ़ा पुलिस के हाथ – News Debate

तमंचा और कारतूस के साथ, युवक चढ़ा पुलिस के हाथ

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। पुलिस ने एक युवक को तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि रात्रि के समय एक युवक तमंचा लेकर कौड़िया कैंप कालोनी में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम कौड़िया कैंप कॉलोनी पहुँची तो वह युवक वहां से फरार हो चुका था।
पुलिस टीम द्वारा खोजबीन के बाद अभियुक्त गौरव उर्फ गोलू पुत्र किशन सिंह निवासी मिलिट्री कैंप रोड़ कौड़िया से एक तमंचा व बारह बोर के दो जिंदा कारतूस के साथ कौड़िया कैंप जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजविक्रम पंवार, अपर उप निरीक्षक मनोज सिंह व आरक्षी गौरव यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *