देहरादून। मेडिकल स्टोर की आड़ मे नशीले कैप्सूल की तस्करी कर रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व मे गिरफ्तार नशा तस्कर से पूछताछ में आरोपी का नाम प्रकाश मे आया था।
थाना रायपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 417/2023 धारा 8/20/29 NDPS.ACT से सम्बन्धित अभियुक्त गौतम कुमार पुत्र मसीचरण निवासी ऋषिनगर थाना रायपुर जनपद देहरादून मूल पता ग्राम पुरैनी तहसील थाना नगीना जनपद बिजनौर उ0प्र0 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा दिनांक 29/09/2023 को 888 TRAMADOL नशीले कैप्सुल के साथ गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ में आरोपी द्वारा नशीले कैप्सुल नकुड सहारनपुर उप्र से रिकाश कुमार उर्फ राकेश कुमार नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाना बताया गया तथा विवेचना के दौरान मोबाइल सीडीआर अवलोकन व खाते लेन-देन डिटेल से अभियुक्त रिकास कुमार उर्फ राकेश कुमार पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम ढकदेई थाना नकुड जिला सहारनपुर उ0प्र0 का नाम प्रकाश में आया। रिकास कुमार काफी समय से फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी करते हुए सर्विलांस के माध्यम से आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, तथा रिकास कुमार को मुखबिर की सूचना पर बस स्टेशन ढकडेई नकुड, सहारनपुर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसका बस स्टेशन ढकदेई नकुड सहारनपुर उप्र में आकाश मेडिसन एजेन्सी के नाम से मेडिकल स्टोर है, जहाँ पर वह दवाई पेस्टीसाईड बेचने का काम करता है। आरोपी की दुकान में मेडिकल के MR आते थे, जिन्होंने उसे बताया कि नशीले कैप्सूल बेचने से अच्छा मुनाफा हो जाता है, जिस पर जल्दी पैसा कमाने के लालच में अभियुक्त नशीले कैप्सूल बेचने का काम करने लगा तथा नशीले कैप्सूल के पैकेट 850/- रूपये में खरीदकर, उन्हे करीब 250/- रूपये मार्जन लेकर आगे ग्राहकों को बेचने लगा।
आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त गौतम कुमार पुत्र मसीचरण को भी कई बार नशीले इंजेक्शन दिए थे और ग्राहकों से गूगल पे/फोन पे पर धनराशि लेता था, जिससे अभियुक्त को काफी अच्छा मुनाफा हो जाता था।
पुलिस टीम
01- उ०नि० प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
02-उ०नि० रविन्द्र सिंह नेगी
03-हे०का० दीप प्रकाश
04-हे०का० किरन (एसओजी)
05-कानि० प्रेम पंवार