केदारनाथ पैदल मार्ग मे हादसा, तीन श्रद्धालुओं की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी – News Debate

केदारनाथ पैदल मार्ग मे हादसा, तीन श्रद्धालुओं की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के चलते मलवा और बोल्डर गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गए।

हादसा केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा में हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम को एक सूचना मिली कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर आ गया गया. जिसकी चपेट में आने से कुछ यात्री मलबे में दबे हुए हैं।

सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षाकर्मी एनडीआरएफ, डीडीआरफ, वाईएमएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।रेस्क्यू टीम ने मलबे से 3 यात्रियों को निकाल लिया है, जिनकी मौत हो चुकी है। जबकि दो घायलो को यात्रा मार्ग पर बने अस्पताल मे भर्ती किया गया है। अन्य यात्रियों की खोज में और प्रशासन का सर्च अभियान जारी है। सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जा रहे थे व अचानक चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आने पर यह हादसा हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *