जंगल की आग बुझाने गए 4 जिंदा जले, 4 झुलसे

अल्मोड़ा। जंगलों मे धधकती जानलेवा आग रुकने का नाम नही ले रही है। अल्मोड़ा के विनसर क्षेत्र के जंगल मे धधकती आग मे 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 लोगों को झुलसी अवस्था मे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

वन अधिकारियों के अनुसार आज 3 बजे विनसर में आग लगने की सूचना पर मौके पर इन आठ लोंगो की टीम गयी। तेज हवा के चलते कर्मियों की बुलेरो बिकराल आग मे फंस गयी और आग की चपेट मे आ गयी। इस दौरान 4 लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गयी। अस्पताल मे भर्ती 4 घायलों मे एक घायल 80 प्रतिशत जल चुका है। जबकि अन्य 40 प्रतिशत झूलस चुके हैं। मारे गये लोगों में वन विभाग के फायर वाचर और पीआरडी के जवान शामिल हैं।

अपर मुख्य बन सरंक्षक वध वनाग्नि निशांत वर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है और जो घायल अभी अस्पताल मे भर्ती है अभी कुछ कहने की स्थिति मे नही हैं। रेस्क्यू टीम के लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *